नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति का संबोधन शाम छह बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित होगा।दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 11 बजकर 30 मिनट पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




