स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को बताया धोखेबाज ,मुस्लिम हूं किसी को धोखा नहीं देता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जामताड़ा : स्वास्थ्य मंत्री  इरफान अंसारी ने बीजेपी  विधायक सीपी सिंह की शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है. इतना ही नहीं इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को धोखेबाज और समाज का तोड़ने वाला व्यक्ति बताया है.

उन्होंने कहा कि बच्चा यदि गलती करता है तो पुलिस है, जांच होगी. इरफान अंसारी गलत का साथ नहीं देता है, लेकिन बेवजह किसी को फंसा कर जेल भेजने से कोई लड्डू नहीं मिल जाएगा. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में कोई आतंकवाद नहीं है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सभी धर्म का सम्मान करें. मैं मुस्लिम हूं, लेकिन सभी जाति धर्म का सम्मान करते हूं. आरएसएस बजरंग दल के लोग भी उल्टा सीधा बोलते रहते हैं, क्या सभी को जेल भेजने का काम करें. उन्हें सुधरने का मौका देते हैं. यहां हेमंत सोरेन की सरकार है, जो सबका विकास-सबका सम्मान देने का काम करती है.

बता दें कि विधायक सीपी सिंह ने रांची निवासी एक नाबालिग के द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर शिकायत की थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक