स्वास्थ्य मंत्री को उड़ाने की धमकी देने वाला मेडिकल छात्र सारनाथ से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक मेडिकल स्टूडेंट को उत्तर प्रदेश के सारनाथ से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपतनगर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
बोकारो स्टील सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंत्री ने बताया था कि रविवार रात उन्हें एक ही नंबर से कई बार कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हमले की धमकी दी थी। जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया है, वह उत्तर प्रदेश के किसी नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। सर्विलांस से आरोपी के रूप में जयंत की पहचान हुई।
उसकी तलाश में सारनाथ पहुंची झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिनों तक उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त से बचता रहा। गुरुवार को वह बाइक से गाजीपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने औड़िहार के पास रोडवेज बस को तिरछा खड़ा कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद जयंत को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है है कि जयंत एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुका है और मेडिकल में मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था। उसका एक मकान शिलांग, मेघालय में भी है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहते हुए सीधी धमकी दी थी। युवक ने कहा था – “तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और