हजारीबाग में फायरिंग, अपराधियों ने जेवर दुकान पर बरसाई गोलियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की आवास से 150 मीटर और सदर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बरसाई गोलियां

हजारीबाग के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगह और व्यवसाय का मुख्य केंद्र झंडा चौक पर दिनदहाड़े गोली चलने से शहर में दहशत का माहौल

उत्तम यादव नाम का शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ली घटना की जिम्मेदारी

हजारीबाग : हजारीबाग में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई है। इसबार अपराधियों ने हजारीबाग शहर के सबसे व्यस्ततम जगह झंडा चौक स्थित महावीर स्थान के पास एक जेवर दुकान में दिनदहाड़े गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।अपराधियों ने श्री जेवर्स की दुकान पर 7 राउंड फायरिंग की है। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। जेवर दुकान के गेट पर 7 बुलेट के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। वहीं 6 खोखा दुकान के बाहर गिरा हुआ मिला है। घटना के बाद जेवर व्यवसायियों के बीच भय का वातावरण है तो दूसरी ओर पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की है। जहां गोली चलाई गई है वह स्थल हजारीबाग का हृदय स्थल माना जाता है। यह स्थल हजारीबाग शहर का व्यवसाय का केंद्र भी है। इस कारण लोगों की गतिविधियां भी यहां सबसे अधिक होती है। घटनास्थल के आसपास लगभग 7 से अधिक जेवर दुकान हैं। ऐसे में सुरक्षा यहां महत्वपूर्ण है। रात के समय में भी सुरक्षा गार्ड यहां पर घूमते हुए नजर आती है। जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है यह कहीं न कहीं स्पष्ट करता है कि व्यापारियों के मन में भय उत्पन्न करने के लिए घटना अंजाम दिया गया होगा। क्योंकि अपराधियों ने दुकान के अंदर प्रवेश नहीं किया है गेट पर ही गोली चलाया है यह भी एक बड़ी बात है। बताया गया कि दो अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उनमें एक हेलमेट पहने हुए था और दूसरा लाल रंग का तोलिया मुंह में ढका हुआ था जो अपने कमर से पिस्तौल निकाल है और सात राउंड गोली उसे चला दिया है जो पांच मंदिर की ओर से आ रहा था और महावीर स्थान चौक होते हुए गुजरा है। ऐसे में पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पूरे क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है ताकि अपराधियों की धर पकड़ हो सके। महत्वपूर्ण बात यह है कि घटनास्थल से सदर थाना महज 400 मीटर पर है। वहीं 150 मीटर की दूरी में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का आवास है। ऐसे में अपराधियों ने कैसे घटना को अंजाम दिया। यह भी एक सवालिया निशान खड़ा करता है। साथ ही यह भी इशारा करता है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि अपराधी यह चाहते हैं कि स्वर्ण व्यवसाय स्वच्छंद होकर अपना व्यापार नहीं कर सके। भय बनाने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। इन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर स्वर्ण व्यापारियों को सुरक्षा का इंतजाम नहीं कराया जाएगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन भी हो सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।हजारीबाग के सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरे क्षेत्र में अपराधियों के धड़पकड़ के लिए गश्ती तेज कर दी गई है। इन्होंने यह भी बताया कि सात राउंड गोली इस दौरान चली है। इस मामले में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जिम्मेदारी ली है। शख्स ने अपना नाम उत्तम यादव बताया है। जिसने बाकायदा हाथ में हथियार लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है और घटना की जिम्मेदारी ली है। जिसमें वह कह रहा है कि हजारीबाग और चतरा जिले में कोयला, बालू समेत अन्य तरह के व्यवसाय करने से पहले उसकी इजाजत लेनी होगी। वीडियो के जरिए उसने धमकी दी है कि जिस भी व्यक्ति के पास उत्तम यादव के नाम से फोन किया जाएगा वह उसे नजरअंदाज ना करे नहीं तो उसका अंजाम भी भुगतने लगने के लिए तैयार रहे। यह वीडियो हजारीबाग में खूब वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि चतरा में उत्तम यादव के नाम पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले को लेकर भी तफ्तीश की जा रही है। कोई भी व्यक्ति जो इस तरह का घटना को अंजाम देगा उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक