हजारीबाग में मुठभेड़ में एक करोड़ तीन इनामी नक्सली समेत तीन ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान में सोमवार को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन बड़े इनामी नक्सली मारे गए। इनमें एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश, 25 लाख का इनामी और भाकपा माओवादी की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन एके-47 राइफल बरामद की गईं। इस कार्रवाई के दौरान कोबरा बटालियन के दो जवान अजय भौतिक और सुब्रतो विश्वास भी घायल हुए। दोनों को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पनतीतरी जंगल बोकारो और गिरिडीह की सीमा से सटा इलाका है, जहां नक्सलियों की सक्रियता लंबे समय से रही है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों ने हाल के दिनों में लगातार बड़ी सफलताएं पाई हैं। रविवार को पलामू के मनातू जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी टीएसपीसी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था। इससे पहले 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ढेर हुआ था। बोकारो का रहने वाला अमित 96 मामलों में वांटेड था। लगातार हो रही इन सफलताओं से झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बल मिला है और सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और