हथियार लहरा रहा युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: पुलिस ने हथियार लहरा रहे एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। जिरवाबाड़ी थाना ने सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बड़ा लोहंडा में एक युवक हथियार लहरा कर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसपी ने उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने बड़ा लोहंडा, ख़जूर टोली के पास खदेड़ कर हथियार लहरा रहे मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के हरप्रसाद, रामपुर निवासी गुलाब सिंह (38) को दबोच लिया। तालाशी लेने पर उसके कमर से एक देसी कट्टा व पॉकेट से 2 जिंदा कारतूस बरामद किया। युवक ने स्वीकार किया कि दहशत फैलाने की नीयत से हथियार लहरा रहा था। मामले में कांड संख्या 184/24 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छापामारी दल में एसडीपीओ किशोर तिर्की, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दुबे, हवलदार रविंद्र ठाकुर, महेंद्र यादव, सकल मुर्मू, आरक्षी ब्रजेश कुमार, होमगार्ड मनोज कुमार मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और