हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने कोई विजन नहीं – अरुण सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने हेमंत सरकार और इंडी गठबंधन और जमकर निशाना साधा । आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है। जो आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है लेकिन आज झारखंड को जिस रास्ते पर हेमंत सरकार ले कर जा रही वह झारखंड को विकास से कोसों दूर करने वाला है। उक्त बातें प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा श्री सिंह ने कहा आज झारखंड प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने झारखंड आए थे। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया।यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। स्कूल में शिक्षक नहीं,हॉस्पिटल में दवाई नहीं, ।बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जा रहे।डीएमएफटी फंड की लूट हो रही। बोकारो में घोटाले उजागर हुए। जनता के विकास पर फंड खर्च नहीं हो रहे। हेमंत सरकार सड़क गड्ढे भी नहीं भर पा रही है। उन्होंने कहा कि जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है वह सब मोदी सरकार की देन है। कहा कि यूपीए शासन में भारत की बुनियादी सुविधाओं का बजट 2.50 लाख करोड़ था और आज मोदी सरकार में यह साढ़े बारह लाख करोड़ हो गया। झारखंड में भारत माला प्रोजेक्ट केलिए 35हजार करोड़ का बजट आवंटित है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को अपमानित किए जाने से इंडी गठबंधन की खटपट बढ़ेगी। इसका असर दूर तक जाएगा। कांग्रेस पार्टी भले झारखंड में सत्ता सुख भोग रही लेकिन बिहार में इसने झामुमो को कोई मदद नहीं की। घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर श्री सिंह ने कहा कि झामुमो की जीत अपने परफॉर्मेंस की जीत नहीं बल्कि सहानुभूति और सत्ता के दुरूपयोग की जीत है। बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत,पर कहा कि यह जीत मोदी के गारंटी और नीतीश के सुशासन की जीत है । श्री सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहा।विकास की राजनीति नहीं कर रहा।इसलिए जनता नकार रही। प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प को पूरा करके विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देकर विकसित झारखंड के साथ विकसित भारत आंदोलन को बल मिलेगा। कहा कि पिछले एक दो महीनों में जो त्योहारों में खरीदारी हुई है उससे स्वदेशी आंदोलन को ताकत मिली है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और