हेमंत सोरेन से मिले सांसद विजय हांसदा, दी जीत की बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रचंड जीत और बहुमत हासिल करने पर बधाई दी। सांसद विजय हांसदा ने हेमंत सोरेन को गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान चुनाव परिणाम और झारखंड की राजनीति पर चर्चा हुई। झारखंड में सरकार गठन को लेकर भी चर्चा किया गया। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सांसद विजय हांसदा के चेहरे पर मुस्कान खिली थी। यह मुस्कान इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी जीत को साफ दर्शा रहा था।

इधर सांसद विजय हांसदा ने दूरभाष पर बताया कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और हमारे नेता हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान उनसे झारखंड की राजनीति और चुनाव में प्रचंड जीत पर चर्चा हुई। झारखंड के विकास के मुद्दों पर भी चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरी बार हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। निश्चित रूप से झारखंड में विकास को गति मिलेगी। झारखंड की जनता ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है, उसी उम्मीद के मुताबिक झारखंड में काम होगा। झारखंड वासियों के सपनों का झारखंड बनाने में सरकार दिन-रात काम करेगी। पिछले कार्यकाल में जो भी काम अधूरे रह गए, उन्हें पूरे किए जाएंगे। झारखंड के विकास के लिए आगे चलकर और भी काफी काम होंगे। इस दौरान बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, राजमहल विधायक एमटी राजा, जिला संगठन प्रभारी अजिजुल इस्लाम मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं