होटवार जेल में भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट की पड़ी नजर, दो निलंबित, अफसरों से जवाब तलब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। कारा महानिरीक्षक ने कई अधिकारियों और कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो हेड वार्डन को निलंबित, अधीक्षक और सहायक जेलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी अधीक्षक सुदर्शन और सहायक करापाल देवनाथ राम को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं, चीफ हेड वार्डन अवधेश सिंह और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा, जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी और निरल टोप्पो को भी ड्यूटी में लापरवाही और कैदियों की चिट्ठियां दबाने के आरोप में निलंबित किया गया है।संविदा पर नियुक्त दो पूर्व सैनिकों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।सूत्रों के अनुसार, अवधेश सिंह, जिनका नाम पहले भी विवादों में रहा है, को पूर्व में निलंबित किए जाने के बाद भी पैरवी के बल पर रांची जेल में ही प्रतिनियुक्त कर दिया गया था। अब फिर से मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में उन पर कार्रवाई हुई है।कारा महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकायतों की जांच के बाद जो भी दोषी पाए गए, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है।हाईकोर्ट ने कैदियों से मुलाकात के दौरान रिश्वत लेने के आरोपों का स्वतः संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण जेल — बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची — में वर्तमान में न जेल अधीक्षक हैं, न स्थायी जेलर। अधीक्षक का प्रभार ADM रांची को सौंपा गया है, जबकि जेलर की जिम्मेदारी सहायक जेलर विनोद कुमार यादव संभाल रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक