हेमंत सरकार ने गिनाई सरकार की योजनाएं , दी नए साल की शुभकामना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार की पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम को जिस तरह से लागू किया जाना है, उसके लिए राज्य सरकार ने नियमावली तैयार की है। इस नियमावली को व्यापक विमर्श और विभिन्न विभागों के साथ गहन मंथन के बाद अंतिम रूप दिया गया है। सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नियमावली अब राज्य की जनता को समर्पित की जा रही है और इसे पूरे राज्य में विशेष रूप से अनुसूचित क्षेत्रों में प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से कर्मचारियों और पेंशनधारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत यदि किसी दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष की शुरुआत इस पहल के साथ करना सरकार के लिए सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष के अवसर पर राज्य की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों के जीवन से दुख और तकलीफें दूर हों और सभी परिवार हंसी खुशी के साथ जीवन व्यतीत करें। साथ ही उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक