14 करोड़ की लागत से हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक का होगा कायाकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सुव्यवस्थित होगा गोलंबर, पर्यावरण के अनुरूप होगी लैंडस्केपिंग रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की “सौम्य, सुंदर और आकर्षक रांची” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राजधानी के तीन प्रमुख चौकों — हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद — के सौंदर्यीकरण को मंजूरी दे दी गई है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में लगभग 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि चौक-चौराहों को आकर्षक बनाने से न केवल शहर की गरिमा बढ़ेगी, बल्कि आगंतुकों के मानस पटल पर भी रांची की सकारात्मक छवि बनेगी। जुडको को सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है। हरमू चौक के लिए ₹5.44 करोड़, अरगोड़ा चौक के लिए ₹4.26 करोड़ और सहजानंद चौक के लिए ₹4.29 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। तीनों चौकों पर सुव्यवस्थित गोलंबर, फव्वारे, फूल-पौधे, झारखंड के वृक्ष और विदेशी घास से लैंडस्केपिंग की जाएगी। अरगोड़ा चौक का गोलंबर वर्तमान 8 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर, सहजानंद चौक का 6 मीटर से 24 मीटर किया जाएगा, जबकि हरमू चौक को अंडाकार स्वरूप मिलेगा। इससे यातायात संचालन और निर्बाध परिवहन में सुविधा होगी। मौजूदा मूर्तियों को बड़े प्लेटफार्म पर स्थापित किया जाएगा। सौंदर्यीकरण योजना में शेडयुक्त विश्राम स्थल, आरामदेह फुटपाथ और सुरक्षित यातायात के उपाय शामिल हैं। इन कदमों से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और शहर की सौंदर्य छवि भी मजबूत होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और