साहिबगंज। झारखंड राज्य चिकित्सा सेवा कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों पर रविवार को चुनाव हुआ। सदर अस्पताल के वेयर हाउज़ में बनाये गए मतदान केंद्र पर जिले के कई डॉक्टरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सचिव के पद पर डॉ कृष्ण मुरारी सिंह व डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह एवं राज्य कन्वेनर के पद पर डॉ शरद कुमार, डॉ सिधेश्वर बास्की व डॉ सन्तोष कुमार के लिए वोटिंग हुई। मुख्य पीठासीन पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया, पीठासीन पदाधिकारी डॉ सालखो चंद हांसदा, डॉ रंजन कुमार व डॉ रणविजय कुमार की देख-रेख में 42 वोटरों में 37 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।