Day: August 2, 2025
झारखंड में नहीं होने देंगे एसआईआर, विपक्ष बोला- हार के डर
रांची : बिहार के बाद अब झारखंड में भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी है। इसे लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद के सत्तारूढ़ गठबंधन ने इसके खिलाफ 4 अगस्त को विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने का फैसला किया है। दूसरी तरफ भाजपा और … Read more
स्मार्ट सिटी में 30 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन आधुनिक पार्क डीपीआर तैयार, जुडको को सौंपी गई जिम्मेदारी
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अब तीन आधुनिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इको पार्क, कम्युनिटी पार्क और रिक्रियेशनल पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों पार्कों … Read more
हिंदू टाइगर फोर्स संगठन पर बैन लगाएगी सरकार: इरफान
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कथित हिंदूवादी संगठन ‘हिंदू टाइगर फोर्स’ को आतंकवादी संगठन करार देते हुए उस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मंत्री अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार इस संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और इससे जुड़े सभी लोगों को चिह्नित कर … Read more
पैनम कोल माइन्स की संपत्ति कुर्क होगी, झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त आदेश
रांची : झारखंड हाईकोर्ट में पैनम कोल माइंस के कथित अवैध खनन और रॉयल्टी बकाया को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पैनम कोल माइंस की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के आदेश को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने दुमका के सर्टिफिकेट ऑफिसर द्वारा जारी … Read more
मिनिमम बैलेंस न रखने के ‘जुर्म’ में बैंकों ने वसूल लिए 9000 करोड़
नई दिल्ली: सोचिए, आपने अपने सेविंग अकाउंट में 5000 रुपये नहीं रखे… और बैंक ने आपसे पेनल्टी वसूल ली। ऐसी पेनल्टी से देशभर के बैंकों ने पिछले 5 सालों में करीब 9000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह खुलासा राज्यसभा में हुआ है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि 11 सरकारी … Read more
आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति- 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागी बनें युवा
धनबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में युवाओं से आह्वान किया कि वे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाएं और अपने ज्ञान, नैतिकता व नवाचार के माध्यम से राष्ट्र की आकांक्षाओं को साकार करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित … Read more
रश्मि बिरहोर ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
रांची/जमशेदपुर/रामगढ़: एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण अवसर पर, झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एक प्रतिभाशाली ग्रेजुएट, रश्मि बिरहोर ने गुरुवार को रांची के राजभवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। रश्मि के साथ दीपक कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट मैनेजर, कम्युनिटी डेवलपमेंट, टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ), … Read more
ग्राम स्तर पर संगठन मजबूती ही हमारी प्राथमिकता: केशव महतो
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद ने लोहरदगा जिले के लोहरदगा पंचायत, भंडारा प्रखंड अंतर्गत बड़गाईं पंचायत तथा सेन्हा प्रखंड के तोरा पंचायत का दौरा किया। नेताओं ने इस दौरान ग्राम पंचायत कमेटियों का औचक … Read more
मानसून सत्र में हेमंत सरकार को घेरेगी विपक्षी रणनीति
रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र को लेकर जहां सत्तापक्ष रणनीति बनाने में जुटा है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है। बीते दिन कांग्रेस विधायक दल और इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, तो आज भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक प्रदेश … Read more