बिना दावे वाले 21 जब्त वाहनों की नीलामी, पुलिस को मिला ₹2.71 लाख का राजस्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमर जॉन आइन्द के निर्देशानुसार, मंगलवार को पुलिस लाइन में बिना दावे वाले जब्त वाहनों की नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी में कुल 30 वाहनों में से 21 वाहनों का ऑक्शन हुआ, जिससे पुलिस विभाग को ₹2 लाख 71 हजार 500 का राजस्व प्राप्त हुआ।

नीलामी में 15 मोटरसाइकिलें, 03 ट्रैक्टर, 02 स्कॉर्पियो और 01 बोलेरो शामिल थीं, जिनमें कुल 8 बोलीकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द ने बताया कि इन वाहनों से संबंधित केसों के निस्तारण के बाद उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके अतिरिक्त, दावा-आपत्ति के लिए सार्वजनिक विज्ञापन भी निकाला गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन वाहनों की नीलामी की गई।

हालांकि, इस नीलामी में हाइवा और ट्रैक्टर की बिक्री नहीं हो पाई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, सदर अंचल अधिकारी वासुकीनाथ टूटू, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

इस नीलामी से प्राप्त राजस्व सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। यह कदम बिना दावे वाले जब्त वाहनों के निस्तारण और सरकारी राजस्व में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक