सहरसा.ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, सहरसा के संस्थापक एवं कोसी क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बतलाया है कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,धनतेरस के दिन से ही दीपावली के त्योहार का शुभारंभ हो जाता है,जो की इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी,हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं,शास्त्रों मे वर्णन के अनुसार धनतेरस के दिन लोग कोई भी एक नया धातु की खरीदारी अवश्य करते हैं, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा की जाती है,इसके अतिरिक्त 30 अक्टूबर को श्री श्री 108 हनुमान जयंती, दीपदान का शुभ संयोग बन रहा है,तथा 31 अक्टूबर को दीपावली मनेगी इस दिन माता काली,भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजन करने से सुख, वैभव, यश की प्राप्ति होती है,
गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 02 नवंबर, को मनाया जायेगा इस पर्व का संबंध भगवान श्री कृष्ण से हैं,हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है,
भाई दूज एवं भगवान चित्र गुप्त जी की पूजा 03 नवंबर को मनायी जायेगी !

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




