514 युवाओं के फर्जी सरेंडर केस पर झारखंड HC में सुनवाई , डीजीपी से मांगा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : 514 आदिवासी युवाओं को फ़र्जी नक्सली बता कर सरेंडर करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कनीय पुलिस अधिकारी द्वारा शपथ पत्र दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने डीजीपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मौखिक में कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा शपथ पत्र दाखिल किया जाना चाहिए था, ताकि केस की वास्तविकता जाना जा सके और इसके तह पहुंचा जा सके. लेकिन कनीय पुलिस अधिकारी द्वारा शपथ पत्र दाखिल किया गया सुनवाई के द्वारान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोर्ट को बताया कि उच्च पुलिस अधिकारियों को बचाने के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा शपथ पत्र दाखिल की गई है. पूर्व में हुई सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा था कि क्या सरेंडर कराए जाने वाले 514 युवाओं को सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर पुराने जेल कम्पाउन्ड जेल रोड़ रांची में रखकर प्रशिक्षण दिलाया गया. क्या उन्हें प्रशिक्षण दिलाने की कानूनी वैधता थी. बता दें कि प्रार्थी ने याचिका में कहा था कि 514 युवाओं को सीआरपीएफ में नौकरी का लालच देकर उन्हें फर्जी नक्सली बताकर सरेंडर करने का खेल खेला गया. जांच में 514 युवकों में से केवल 10 का ही नक्सली गतिविधियों से संबंध पाया गया। बावजूद इसके, कोचिंग संस्थान दिग्दर्शन के पांच लोगों को आरोपी बताते हुए बाकी पहलुओं को दरकिनार कर जांच की फाइल बंद कर दी गई थी।पांचों आरोपी रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला जिले के बताए गए। पुलिस ने सरेंडर करने वाले 128 युवकों का बयान दर्ज किया था, लेकिन इनमें से अधिकतर के पते का सत्यापन नहीं हो सका। इसके बाद उस समय के सिटी एसपी अमन कुमार के आदेश पर जांच बंद कर दी गई थी। यह पूरा मामला अब दोबारा न्यायिक जांच की मांग के कारण हाईकोर्ट में लंबित है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और