जेल से निकले अनंत सिंह, बोले- नीतीश फिर बनेंगे सीएम…हम लंदर-फंदर में नय रहते हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना/मोकामा। बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को पटना के बेऊर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “छोटे सरकार जिंदाबाद” और “हमारा विधायक कैसा हो, अनंत सिंह जैसा हो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। समर्थकों की भारी भीड़ उनके वाहन के पीछे-पीछे चलती रही और मोकामा तक उनके काफिले ने जुलूस का रूप ले लिया।

जेल के बाहर अनंत सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन जैसे ही वह अपने आवास पहुंचे, बेबाक अंदाज में सवालों का जवाब दिया — वही अंदाज, जिससे “छोटे सरकार” की पहचान बनी है।

आवास पर समर्थकों के फूल-मालाओं से स्वागत के बाद अनंत सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे मोकामा से जदयू के टिकट पर अगला चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने साफ कहा, “नीतीश कुमार के सामने कोई विकल्प नहीं है।” इसके साथ ही अनंत सिंह ने एक ‘बड़ी भविष्यवाणी’ भी कर दी – “नीतीश जी अभी 25 साल लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे।”

जब मीडिया ने उनसे तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी योजनाओं की नकल कर रहे हैं, तो अनंत सिंह का जवाब एकदम ठेठ अंदाज में था –

“ई सब लंदर फंदर में हम नहीं रहते है। के का कह रहा है, इससे हमको मतलब नहीं है। नीतीश कुमार कौन ऐसा चीज नहीं किया जो बचा हुआ है? रोड, लाइन, पानी, बिजली, स्वास्थ्य – सब चीज का उन्होंने व्यवस्था कर दिया है।”

वो यहीं नहीं रुके –

“विरोधी कभी बड़ाई कर सकता है क्या? विरोधी को बोलने का मुंह है क्या? पक्ष और विपक्ष होता है काहे के लिए?”

जेल से बाहर आते ही जो जनसमर्थन अनंत सिंह को मिला, उसने साफ कर दिया कि मोकामा में उनका जनाधार अभी भी मजबूत है। समर्थकों ने उन्हें ‘विधायक’ की तरह नहीं, बल्कि ‘नेता’ की तरह नहीं, बल्कि ‘छोटे सरकार’ की तरह सिर-आंखों पर बैठाया।

अब देखना है कि अनंत सिंह की यह वापसी मोकामा की सियासत को किस मोड़ पर ले जाती है, लेकिन उनके अंदाज और बयानों से यह तो साफ है — राजनीति में “छोटे सरकार” फिर से बड़े खेल के लिए तैयार हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और