बाबाधाम में 27 दिनों में मंदिर में नकद चढ़ावे से 7 करोड़ 36 लाख 44 हजार 295 रुपये की आमदनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर: झारखंड के देवघर में विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला समापन की ओर बढ़ रहा है। यहां बाबा बैद्यनाथधाम स्थित भगवान शंकर के ‘कामना ज्योतिर्लिंग’ पर 11 जुलाई से 6 अगस्त तक कुल 52 लाख 95 हजार 766 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। संभावना जताई जा रही है कि 9 अगस्त को मेले के समापन तक यह संख्या 65 लाख से ऊपर जा सकती है।

बिहार के सुल्तानगंज से शुरू होकर देवघर तक करीब 108 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा में कांवरियों की तादाद हर साल रिकॉर्ड तोड़ती है। इसे एशिया का सबसे लंबा मेला माना जाता है। इस बार भी झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अलावा देश-विदेश से कांवरिए और श्रद्धालु पहुंचे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में राजकीय मेले से संबंधित ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बाबा मंदिर में नकद चढ़ावे से 7 करोड़ 36 लाख 44 हजार 295 रुपये की आमदनी हुई है, वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से 10 ग्राम वज़न वाले 816 चांदी के सिक्के बेचे गए हैं।

मेला से जुड़े विभिन्न राजस्व स्रोतों की बात करें तो राज्य प्रवेश शुल्क से परिवहन विभाग को 2 करोड़ 3 लाख 77 हजार 775 रुपये की प्राप्ति हुई है। इसके अलावा राज्य कर मद से 953.75 लाख, नगर निगम को बस पड़ाव और अन्य व्यवस्थाओं से 40 लाख 51 हजार 200 रुपए, जबकि विद्युत विभाग को अस्थायी कनेक्शन से 58 लाख 35 हजार 900 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

मेले में पुलिसिंग की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। मेला क्षेत्र में एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, स्वान दस्ता, आंसू गैस दस्ता और रैपिड एक्शन फोर्स समेत कई विशेष बलों की तैनाती की गई है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन की व्यवस्था पूरे सावन महीने में पूरी तरह बंद रखी गई है। मंदिर में ज्योतिर्लिंग की स्पर्श पूजा की भी अनुमति नहीं दी गयी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार