रांची में कलेक्टेरिएट के पास हटेगा अतिक्रमण, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने, योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और भूमि विवाद निपटारे में पारदर्शिता को लेकर कई अहम फैसले किए हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि अब हर माह ऑनलाइन जिला स्तरीय विधि-व्यवस्था बैठक होगी, मोरहाबादी मैदान में होने वाले समारोह की तैयारी तय समय में पूरी होगी, समाहरणालय में सीसीटीवी  कैमरे लगेंगे और आसपास का अतिक्रमण तुरंत हटाया जाएगा।

बैठक में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी  के माध्यम से भेजने का निर्णय हुआ, जिससे अंचल स्तर पर भुगतान की पुरानी व्यवस्था खत्म होगी। ‘ऑल हैंड्स मीटिंग’ के निर्देशों के अनुपालन में यह भी तय हुआ कि समाहरणालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उसी दिन सभी दस्तावेज दिए जाएंगे।

राज्य की “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” और “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान से स्वावलंबन” योजना की समीक्षा में संबंधित विभागों को लाभुकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश मिले।

उपायुक्त ने जनता दरबार में आने वाले भूमि विवाद मामलों के निपटारे में निष्पक्षता और पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर दिया। बैठक के अंत में समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों-कर्मियों के पहचान पत्र जारी करने और डीएमएफटी से चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की गति और जवाबदेही दोनों पर जनता की नजर है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण