प्रेस क्लब का सभागार हरिनारायण सिंह का नाम पर होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन के बाद प्रेस क्लब रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके साथ काम करने वाले वक्ताओं ने उनकी स्मृतियां साझा कीं और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में हरिनारायण सिंह जैसा व्यक्तित्व दुर्लभ था। रविवार को प्रेस क्लब कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉन्फ्रेंस हॉल अब से स्वर्गीय हरिनारायण सिंह के नाम से “हरिनारायण सभागार” के रूप में जाना जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिवार के सदस्य—भाई पशुपतिनाथ सिंह, पुत्र राहुल सिंह और भतीजे अनुज सिंह उपस्थित थे। उनके पुत्र राहुल सिंह ने कहा कि वे अपने पिता के सपनों को निष्ठा और लगन के साथ आगे बढ़ाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा ने कहा कि हरिनारायण सिंह का व्यक्तित्व और उनका कार्य बेमिसाल था। उनके साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए अत्यंत स्मरणीय रहा। एनआईबीएम के निदेशक मनोज गुप्ता ने हरिनारायण सिंह की स्मृति में पांच छात्रों को हर साल नि:शुल्क कम्पटीशन की तैयारी कराने की घोषणा की। वहीं, गांडीव समाचार पत्र के संपादक और प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने उनके नाम से हर साल एक पत्रकार को उत्कृष्ट समाचार लेखन के लिए 10 हजार रुपये के पुरस्कार की शुरुआत की घोषणा की। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, विनय कुमार, सुनील सिंह बादल, सत्यप्रकाश पाठक, प्रमोद झा, मनोज गुप्ता, आनंद मोहन, भरत भूषण प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज सिंह, दिलीप कुमार सिंह, चंदन वर्मा, कमलेश कुमार, पंकज जैन, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह ने स्मृतियां साझा कीं। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुबेर प्रसाद सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक कुमार सिन्हा, आरजे अरविंद, सौरभ शुक्ला, चंदन भट्टाचार्य और मोनू कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक