पूर्व डीसी छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत अर्जी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। सेना भूमि घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 6 अगस्त को जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। छवि रंजन की ओर से अदालत को बताया गया कि वे 4 मई 2023 से जेल में बंद हैं और अब तक 25 महीने से अधिक समय बीत चुका है। उन्होंने सजा की एक-तिहाई अवधि पूरी करने के आधार पर जमानत की मांग की है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत का विरोध किया है। ईडी का तर्क है कि सजा की एक-तिहाई अवधि के आधार पर जमानत का प्रावधान उन आरोपियों पर लागू नहीं होता, जिन पर बार-बार अपराध करने के आरोप हों। एजेंसी ने यह भी बताया कि छवि रंजन के खिलाफ इसी घोटाले से जुड़ा एक और मामला विचाराधीन है। गौरतलब है कि ईडी ने 13 और 14 अप्रैल 2023 को छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में फर्जी जमीन डीड और दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि रांची डीसी रहते हुए छवि रंजन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना की 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस मामले में ईडी ने उनके खिलाफ व्यवसायी अमित अग्रवाल समेत 10 आरोपियों के साथ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के