पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू: झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अफसर बताया और दोनों बहनों से उनके नाम-पता की जानकारी लेने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी। दोनों ल़ड़कियों को वे लोग बाइक परर बिठाकर अपने साथ पलामू के पास स्थित चैनपुर इलाके में ले गए। वहां सुनसान इलाके में बड़ी बहन के साथ दोनों ने रेप किया। छोटी बहन को जान मारने का भय दिखाकर खामोश कर दिया। घटना के बाद आरोपी उन्हें बाइक पर लेकर मेदिनीनगर की ओर निकले, लेकिन सद्दीक मंजिल चौक के पास छोटी बहन साहस जुटाकर बाइक से कूद गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी। टाउन थाना पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी के रूप में हुई है। पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, “आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।” घटना के बाद पीड़िताओं के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण