लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं: केशव महतो कमलेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

रांची   : कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।श्री कमलेश ने आज यहां कहा कि भारत के लोकतंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ ने पूरे विश्व समुदाय के समक्ष शर्मसार किया है कहा कि भारत का लोकतंत्र हमारे संविधान की नींव पर टिका है,इसी संविधान में एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दिया गया है।संविधान निर्माताओं ने परिकल्पना की थी कि भारत के नेतृत्वकर्ता को चुनने में सबको समान अधिकार है,इस अधिकार की चोरी भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रही है।लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है,यह ताकत जनता से छीनी जा रही है,वोट चोरी से भाजपा देश मे सत्ता हासिल कर रही है।  रेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है संस्थाएं मनमानी पर उतर रही हैं विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है,नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को जनता पर भरोसा नहीं था इसलिए चुनाव आयोग के साथ भाजपा ने गठबंधन किया जिसने वोट चोरी कर भाजपा को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता प्राप्ति में सहयोग किया। राहुल गांधी ने सबूत के साथ वोट चोरी का खुलासा किया लेकिन चुनाव आयोग शपथ पत्र मांग रहा है लोकतंत्र का इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। भारत के चुनावी प्रक्रिया की पूरे विश्व में मिसाल दी जाती थी परंतु आज हमारी चुनावी प्रक्रिया को विश्व जगत शक निगाह से देख रहा है नरेंद्र मोदी की सत्तालोलुपता ने देश की शाख को दाँव पर लगा दिया है। चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट जारी करें,मतदान का सीसीटीवी फुटेज जारी करे ताकी जनता का भरोसा चुनाव पर कायम रह सके।

उन्होंने कहा कि साफ सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की नींव है,यह जनता का हक है लेकिन इस हक पर डाका डाला जा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था चोरी में अग्रिम भूमिका निभा रही है, इस वोट चोरी के खिलाफ जनता को खड़ा होना होगा,भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने जो युद्ध छेड़ा है उसे निर्णायक मोड़ पर पहुंचाना है। देश में निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया है,भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं कैद कर ली गई है,

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों