स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मंत्रियों को मिले जिलों में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यभर में झंडोत्तोलन कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों की तैनाती तय कर दी है। अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें राधाकृष्ण किशोर को डालटेनगंज (पलामू), दीपक बिरुआ को चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), चमरा लिंडा को गुमला, संजय प्रसाद यादव को गोड्डा, इरफान अंसारी को जामताड़ा, हफीजुल हसन को देवघर, दीपिका पांडेय सिंह को पाकुड़, योगेंद्र प्रसाद को बोकारो, सुदिव्य कुमार सोनू को गिरिडीह और शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा भेजा गया है। राज्य सरकार का कहना है कि सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनता की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों