राहुल गांधी को गोडसे के वंशजों से जान का खतरा: गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली : राहुल गांधी को गोडसे के वंशजों से जान का खतरा’ कांग्रेस नेता के वकील ने दी अदालत को दी लिखित जानकारी सावरकर मामले में टिप्पणी के कारण राहुल के खिलाफ मानहानि केस एजेंसी पुणे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अदालत में कहा कि उन्हें जान का खतरा है। सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के अधिवक्ता ने कोर्ट को यह जानकारी दी। एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल के वकील मिलिंद पवार ने लिखित रूप में बताया कि “वोट चोरी” का मामला उजागर करने के बाद खतरा बढ़ गया है। वकील ने कहा- शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे के वंशज हैं। निष्पक्ष सुनवाई के लिए राहुल को प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दिया जाए। यह राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। अदालत ने अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की है। पवार ने दावा किया कि बीजेपी नेता आरएन बिट्टू ने राहुल को आतंकवादी कहा था। वहीं, बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह ने खुली धमकी दी थी कि अगर राहुल सही व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका अंजाम उनकी दादी इंदिरा गांधी जैसा होगा। राहुल के वकील ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर का संबंध सावरकर और गोडसे परिवार से है। वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का जो मामला चल रहा है, उसमें शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी के बयान से हिंदू समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल ने कहा था- सच्चा हिंदू न हिंसक होता है, न नफरत फैलाता है। बीजेपी नफरत और हिंसा फैलाती है। मार्च 2023 में लंदन में राहुल ने एक भाषण दिया था। इसमें दावा किया कि वीडी सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह साथियों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें खुशी हुई थी। इसी को आधार बनाकर सत्यकी सावरकर ने मानहानि का केस दायर किया। इस मामले में 3 जुलाई को पुणे की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सत्यकी सावरकर की याचिका खारिज कर दी थी। वह चाहते थे कि राहुल वह किताब पेश करें, जिसमें यह कथन है। जज अमोल शिंदे ने कहा था कि राहुल को पुस्तक पेश करने के लिए विवश नहीं किया जा सकता।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक