दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज रांची पहुंचेगा, शाम को घाटशिला में अंतिम संस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सीधे झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां विधायक और जनता अंतिम दर्शन कर सकेंगे। विधानसभा से पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला लाया जाएगा। यहां ताम्र प्रतिभा मंच मऊभंडार क्षेत्र में आम लोग और समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शव को घाटशिला स्थित जेएमएम कैंप कार्यालय में रखा जाएगा, जहां भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। आदिवासी समुदाय की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था माझी परगना बकुल में पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत माझी परगना महाल का झंडा फहराकर मंत्री को अंतिम विदाई दी जाएगी। शाम करीब साढ़े चार बजे घाटशिला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 2 अगस्त को वे अपने आवास पर बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया था। अपोलो अस्पताल में कई दिनों तक इलाज के बाद शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रामदास सोरेन के निधन से पूरे झारखंड, खासकर कोल्हान और संथाल समुदाय में शोक की लहर है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने लोकप्रिय नेता को खोने से गहरे सदमे में हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की