जन्माष्टमी पर कान्हा के रंग में डूबी राजधानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का माहौल है. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, और बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों का आकर्षण इस उत्सव को और खास बना रहा है. रांची के राधा कृष्ण मंदिर समीप शिव दुर्गा  मंदिर अरगोड़ा में  जन्माष्टमी के अवसर पर खास तौर पर सजाया गया है. मंदिर में देर रात तक भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इस मौके पर संजय सेठ सांसद रांची , नवीन जायसवाल विधायक हटिया , वीरेंद्र प्र साहू मुख्य संरक्षक , अनुज साहू , प्रकाश साहू अन्य शामिल हुए।   मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाया गया है, नन्हें – मुन्ने बालक बाल श्रीकृष्ण के रूप में सबका मन मोह रहे थे। वहीं प्यारी – प्यारी बालिकाएं राधारानी के वेश में सौंदर्य की छटा बिखेर रहीं थीं। बाल गोपाल माखन चुरा रहे थे तो नन्हीं राधारानी अपने नृत्य और अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर रहीं थीं। छोटे – छोटे विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। भक्ति और उत्साह का संगम .रांची सहित पूरे झारखंड के मंदिरों और मठों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति और उत्साह से मनाया गया . मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन, भजन-कीर्तन, और प्रसाद वितरण किया गया  । 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक