दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़,। दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में दामोदर नदी के तट पर शांत वातावरण में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अस्थियों का विसर्जन संपन्न हुआ। इसके बाद परिवार की ओर से अन्य धार्मिक परंपराओं का भी पालन किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण