सुप्रीम कोर्ट में झारखंड DGP नियुक्ति पर सुनवाई आज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।आज सोमवार, 18 अगस्त को चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई होगी । नियुक्ति को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। आरोप है कि उनकी नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इससे पहले 24 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई थी। उस समय वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने कहा था कि गुप्ता की नियुक्ति पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। सेवा विस्तार पर बीजेपी का सवाल अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल को 60 वर्ष की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे। झारखंड सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बावजूद राज्य सरकार ने उन्हें डीजीपी नियुक्त किया, जिस पर सवाल खड़े हो गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की