रांची नगर निगम प्रशासक का निर्देश : दोबारा अतिक्रमण रोकना इंफोर्समेंट अधिकारियों की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा, जाम मुक्त और अतिक्रमण रहित बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। निर्देश दिया गया कि शहर की सभी मुख्य सड़कें, चौक-चौराहे और कनेक्टिंग रोड्स को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। बैठक में तय किया गया कि अगर दुकानदार बार-बार अतिक्रमण करेंगे तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। प्रत्येक वार्ड में इंफोर्समेंट अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो। इसके अलावा अवैध पार्किंग, सड़क किनारे लगने वाली दुकानें और रेहड़ी-पटरी को भी चिन्हित कर हटाया जाएगा। निगम ने प्लास्टिक कचरे और सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने पर भी विशेष जोर दिया है। धार्मिक स्थलों के बाहर अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। निगम ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। बैठक के बाद तुरंत शुरू हुआ अभियान प्रशासक के आदेश पर निगम की टीमों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। सिद्धो-कान्हू चौक, कांके रोड, मेन रोड, सुजाता चौक, स्मार्ट बाजार और डेली मार्केट जैसे प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे रखे सामानों को जब्त कर लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक