खूंटी-लातेहार में झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड पुलिस ने सोमवार को खूंटी और लातेहार जिलों में दो अलग-अलग प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कुल छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खूंटी में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार उग्रवादी दबोचे गए, जबकि लातेहार में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय सदस्य जेल भेजे गए।खूंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के पास पीएलएफआई का हिस्ट्रीशटर ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो अपने सहयोगियों के साथ ठेकेदारों व व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहा। सूचना के आधार पर खूंटी के एसपी ने एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया, जिसने छापेमारी कर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ओझा पाहन, जेवियर कोंगाड़ी, संतोष कोंगाड़ी और जिबनुस आईंद उर्फ दढ़ियल शामिल हैं। इनके पास से एक 7.65 एमएम का लोडेड देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेट्रोल से भरी दो बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, 27 मई को इन उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को आग लगाई थी और 8 अगस्त को रायकेरा गांव में निर्माणाधीन जेसीबी को जलाने का प्रयास किया था। ओझा पाहन के खिलाफ हत्या, आगजनी, लेवी वसूली और आर्म्स एक्ट से जुड़े गुमला और खूंटी जिलों में कुल 17 मामले दर्ज हैं।इसी तरह, लातेहार जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय उग्रवादियों अमीन अंसारी (30) और कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद (30) को गिरफ्तार किया गया है। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कई घटनाओं में अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकार की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों