गया जी में राहुल-तेजस्वी की जनसभा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गया जी : गया में राहुल-तेजस्वी की जनसभा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना गया, ।‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से गयाजी पहुंचा। खालिस पार्क चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा और उसके चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि “चुनाव आयोग ने जादुई तरीके से 1 करोड़ नए मतदाता जोड़ दिए। INDI गठबंधन का वोट प्रतिशत जस का तस रहा, लेकिन जहां नए मतदाता जुड़े वहां भाजपा को जीत मिली। इसका मतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों जगह वोट चुराए गए।” सभा में मौजूद तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “गया की धरती पर उन्हें 20 साल के कार्यों का हिसाब देना होगा।” इससे पहले राहुल गांधी और उनका काफिला गयाजी के डबूर में लंच के लिए रुका। थाली में पनीर, मिक्स वेज, दाल-चावल समेत कई व्यंजन परोसे गए, लेकिन राहुल ने बैंगन की भुजिया और लिट्टी चुनी। मिनरल वाटर छोड़ उन्होंने घड़े का पानी पिया और गयाजी से मंगाई गई आइसक्रीम का भी स्वाद लिया। लंच के बाद करीब एक घंटे तक कैंप में आराम किया। गया में राहुल की मौजूदगी को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। कई लोग बसों की छत और पेड़ पर चढ़कर उन्हें देखने पहुंचे। इस बीच समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पहले सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद के देव स्थित सूर्य मंदिर पहुंचे। दंडवत द्वार से गर्भ गृह में प्रवेश कर उन्होंने पूजा-अर्चना की, संकल्प लिया और मंदिर की परिक्रमा की। माथे पर तिलक, गले में माला और कंधे पर गुलाबी चुनरी धारण कर बाहर निकले। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी उनके साथ थे। पूजा के बाद काफिला रफीगंज के लिए रवाना हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक