विनय चौबे को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर यह जमानत मिली। विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की। कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 187(2) के तहत उन्हें डिफॉल्ट बेल दी। सशर्त जमानत के तहत चौबे को राज्य से बाहर जाने से पहले कोर्ट को सूचना देना होगी और ट्रायल के दौरान मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते। जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का आदेश नहीं मिलने के कारण चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी। शराब घोटाला मामले में चौबे को 20 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 18 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी का 91वां दिन पूरा हुआ। नियम के अनुसार, किसी भी मामले में अभियोगी अधिकारी को 60 या 90 दिनों में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करनी होती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत