खुले में मांस बिक्री और ब्लैक फिल्म पर रोक के लिए अभियान चलाएगी रांची पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की राजधानी में सोमवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों और थाना/ओपी प्रभारियों को आगामी माह के लिए कई सख्त निर्देश दिए।एसएसपी ने साफ किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप खुले में मांस और मछली की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। ध्वनि प्रदूषण को लेकर विशेष निगरानी का आदेश देते हुए कहा गया कि रात दस बजे के बाद किसी भी तरह के डीजे साउंड पर रोक सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों के त्वरित निवारण और निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।इसी तरह बालू से संबंधित मामलों में जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई करने और विशेष शाखा से मिली रिपोर्ट के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई के मामलों पर पैनी निगाह रखने और इनके उद्भेदन पर जोर दिया गया। संगठित अपराध गिरोहों का सत्यापन, प्रोफाइलिंग और सतत निगरानी की बात कही गई। लंबित वारंटों और पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया गया।गोष्ठी में यूडी मामलों की समीक्षा के साथ-साथ बीते एक साल में जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन, छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लूट और संपत्ति से जुड़े अपराधों के उद्भेदन पर भी जोर दिया गया। जुआ और शराब के अड्डों पर छापेमारी करने तथा अनुसंधान के दौरान प्रॉपर्टी ऑफेंस और यूडी कांडों के निष्पादन को तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में विगत माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की