राहुल-तेजस्वी की जुगलबंदी : गरीबों और पीएम पद पर बड़ा बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नवादा/ बरबीघा। कांग्रेस-राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ मंगलवार को तीसरे दिन शेखपुरा के बरबीघा में समाप्त हुई। यहां श्रीकृष्ण सिंह चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबों के पास आज सिर्फ वोट बचा है, और अगर यह भी छिन गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों में वोट चोरी की और इसमें चुनाव आयोग ने भी भूमिका निभाई।राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की कि वे वोट की रक्षा करें, क्योंकि यही उनका सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा अब वोट चोरी नहीं होने देंगे।इसके पहले नवादा की सभा में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएगा। उन्होंने कहा, “अबकी बार हम सब मिलकर राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे।”तेजस्वी ने एनजीए सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने बहुत अन्याय सहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। राहुल और तेजस्वी दोनों नेताओं ने युवाओं से बदलाव की लड़ाई में साथ आने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण