दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला सिर पर मेज लगने से लगी चोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। पुलिस ने इस हमलावर को तुरंत दबोच लिया। सीएम आावास की तरफ से बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की गई है। दिल्ली पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। बीजेपी नेताओं ने सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने की कोशिश की। हमलावर की उम्र करीब 41 साल है और उसका नाम राजेश भाई खिमजी बताया जा रहा है। वह अपने हाथ में कुछ कागज लिए हुए था और जन सुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर सीएम रेखा गुप्ता के नजदीक पहुंचा। फिर अचानक उसने सीएम पर हमला करने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और सिविल लाइंस थाने ले गई। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सीएम सुरक्षा में हुई ये बड़ी चूक की आंतरिक जांच करवाएगी। लापरवाही किसकी रही, कहां रही, कैसे सीएम तक कोई शख्स पहुंच गया, इसकी जांच होगी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की निगरानी में यह जांच होगी। इस घटना को दिल्ली पुलिस की बड़ी चूक माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की