भारी बारिश से तबाही: झारखंड के कई जिलों में घरों तक घुसा पानी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से पिछले दो दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।राज्य के चतरा,रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई जिलों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, सड़कों पर पानी भर गया है और शहरी क्षेत्र के निचले इलाके में पानी भरने से लोगों के घर में पानी घुस गया है।रांची के पंचशीलनगर, हिन्दपीढ़ी, मोराबादी और कोकर सहित कई मुहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया जिससे लोगों का सामान भीग गया है।मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों तक भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।राज्य के अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें कुडू 126.2 मिमी, चंदवा मिमी 120, गढ़वा 90.2, बीएयू कांके 90.2, नंदाडीह 87.8, बड़कीसुरैया 76.6, नीमड़ीह 86.8, महेशपुर 56, पदमा डीवीसी 56, मसानजोर 55.6, लातेहार 53, दुमका 50.2, बालूमाथ 50.2, रामगढ़ 45, गिरिडीह 41, सिकटिया 40.6, सारठ 38.8, बोकारो थर्मल 38.6 और हेंदेगीर में 36.2 मिमी रिकॉर्ड की गई।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम के गोयल खेड़ा में 162 पॉइंट 4 मिमी दर्ज की गई। वही इस दौरान राजधानी रांची में 120 पॉइंट 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा जमशेदपुर में 85.2, डाल्टनगंज में 40.2, बोकारो में 9.4 और चाईबासा में 120.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जमीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयराम डांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। लंबे समय से चल रहे

डीएलएएमसी की बैठक में आधार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया जोर

गोड्डा: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त

बोआरीजोर में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

गोड्डा: बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया रिहेब साइड में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने फीता काटकर किया। इस मौके

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

पाकुड़: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम की