मेडिकल छात्र की खुदकुशी पर बवाल: मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम ।सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट जाम कर हंगामा किया। यह विरोध एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की हाल ही में हुई खुदकुशी को लेकर था। दिव्यांशु, जो समस्तीपुर, बिहार के निवासी थे, ने गुरुवार देर रात अपने हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया ।छात्रों का आरोप है कि दिव्यांशु पर कॉलेज के ही डॉक्टर विनय की ओर से लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की जा रही थी। छात्रों के अनुसार, यह लगातार अपमानजनक व्यवहार ही दिव्यांशु को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मुख्य कारण बना। कई बार प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामला दबाने की कोशिश की गई।शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज गेट पर जमा हुए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दिव्यांशु की मौत को सामान्य घटना नहीं बल्कि संस्थानिक लापरवाही और मानसिक उत्पीड़न का परिणाम बताया। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर विनय पर कठोर कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच समिति के गठन और कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण