भारत में ओला नहीं, रैपिडो से मिल रहा असली कॉम्पिटीशन, Uber के सीईओ ने किया खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारत के ऑनलाइन कैब/बाइक बुकिंग मार्केट में कॉम्पिटीशन की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उबर (Uber) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) दारा खोसरोशाही ने बताया कि उनकी कंपनी को भारत में सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन ओला (Ola) से नहीं, बल्कि रैपिडो (Rapido) से मिल रहा है। खोसरोशाही ने यह बयान जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट ‘People by WTF’ में बातचीत के दौरान दिया। खोसरोशाही ने साफ शब्दों में कहा, “पहले हमारे लिए भारत में ओला सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन था, लेकिन अब असली चुनौती रैपिडो दे रही है।”

बेंगलुरु मुख्यायल वाली रैपिडो ने साल 2015 में एक बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर के तौर पर अपना कारोबार शुरू थी। लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया और अब वह ऑटो-रिक्शा और कैब कैटेगरी में भी उतर चुकी है। Rapido का दावा है कि वह देश के 100 से अधिक शहरों में मौजूद है और हाल ही में मिली नई फंडिंग के सहारे कंपनी आक्रामक विस्तार की तैयारी कर रही है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि Rapido का दो और तीन पहिया सेवाओं पर फोकस ने उसे खासतौर पर प्राइस को लेकर संवेदनशील रहने वाले यात्रियों के बीच बड़ी लोकप्रियता दिलाई है। महामारी के बाद जब लोग किफायती विकल्पों की तलाश में थे, Rapido ने उसी खालीपन को भुनाया। ओला कंज्यूमर (ANI Technologies) ने वित्त वर्ष 2024 में अपना नेट लॉस घटाकर 328.5 करोड़ रुपये कर लिया, जो इसके पिछले साल 772.2 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में भी इस दौरान गिरावट आई। स्टैंडअलोन आधार पर Ola का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में घटकर 1,906 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले साल 2,135 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, इसकी पैरेंट कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू भी पिछले साल के ₹2,277 करोड़ से घटकर ₹2,203 करोड़ पर आ गया।

 

ओला अब अपनी EV शाखा पर दांव लगा रही है, जिसने साल 2024 में शेयर बाजार में एंट्री की थी और अपने स्कूटर लाइनअप और बैटरी गीगाफैक्ट्री में भारी निवेश कर रही है।

 

भारत के राइड-हेलिंग मार्केट का साइज करीब 13 अरब डॉलर का बताया जाता है और यहां की मांग लगातार बढ़ रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष