भारत ने अमेरिका के लिए डाक सेवाएं सस्पेंड की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली :  भारत ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को 25 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। संचार मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए नियमों में स्पष्टता की कमी के कारण एयर कैरियर कंपनियों ने अमेरिका जाने वाली डाक खेप ले जाने से इनकार कर दिया है।

डाक विभाग ने कहा कि यह निर्णय अमेरिकी प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को जारी कार्यकारी आदेश के बाद लिया गया है। आदेश के अनुसार, 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के सामान पर अब 29 अगस्त से सीमा शुल्क (टैरिफ) लागू होगा। पहले 800 अमेरिकी डॉलर तक के आयातित सामान ड्यूटी-फ्री रहते थे। हालांकि, 100 अमेरिकी डॉलर तक के पत्र, दस्तावेज और उपहार वस्तुएं इस रोक से प्रभावित नहीं होंगी।

मंत्रालय ने बताया कि सीपीबी ने 15 अगस्त को नए दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन ‘‘योग्य पक्षों’’ की परिभाषा और शुल्क संग्रह व प्रेषण की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। इस कारण एयर कैरियर कंपनियों ने परिचालन और तकनीकी तैयारियों का हवाला देते हुए 25 अगस्त के बाद अमेरिकी गंतव्य की डाक स्वीकार करने में असमर्थता जताई।

संचार मंत्रालय ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए डाक विभाग ने अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी है। स्थिति स्पष्ट होने पर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और