विपक्ष धैर्य रखे, हर सवाल का जवाब देने को सरकार तैयार : jmm

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मानसून सत्र को लेकर जेएमएम विधायक दल की बैठक मोराबादी स्थित झामुमो के वरिष्ठ विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सरकारी आवास पर बुलाई गई है, इस बैठक में सत्र को लेकर झामुमों अपनी रणनीति झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल की बैठक रविवार को विधायक मथुरा महतो के आवास पर हुई। बैठक में राम सूर्या मुंडा खूंटी विधायक, आलोक सोरेन शिकारीपाड़ा, सुदीप गुड़िया तोरपा , धनंजय सोरेन बोरियो विधायक पहुंचे.बैठक में झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक स्टीफन मरांडी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक संजीव सरदार, विधायक सुदीप गुड़िया, विधायक लुइस मरांडी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री हफीजुल हसन अन्य मौजूद रहें । विपक्ष के सवालों को जबाब देंने के लिए रणनीति बनी । बैठक के बाद मुख्य सचेतक व विधायक मथुरा महतो ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का मजबूती से जवाब देने की रणनीति पर चर्चा हुई। महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए “काला कानून” का सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष को भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए ताकि सदन सुचारू रूप से चल सके। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जेएमएम ने घोषणा की है कि गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा। मथुरा महतो ने कहा कि गुरुजी का योगदान झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अविस्मरणीय है और उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए। इसी बीच सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले पर भी मथुरा महतो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा आपराधिक छवि के व्यक्ति थे और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इस घटना की जांच वर्तमान में सीआईडी कर रही है और पार्टी पूरी तरह से जांच एजेंसी की कार्यवाही का इंतजार कर रही है। महतो ने दोहराया कि जेएमएम सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह गंभीर है और आने वाले विधानसभा सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब तथ्यों के साथ दिया जाएगा। इस बैठक के साथ स्पष्ट हो गया है कि सत्र के दौरान जेएमएम विपक्ष को घेरने और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने की ठोस रणनीति पर काम करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की