स्मार्ट सिटी परियोजना: मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर निर्माण की समीक्षा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी ली।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2018 में इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही यह परियोजना ठप हो गई। योजना के तहत करीब 5,000 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर तैयार होना था।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्यहित को ध्यान में रखते हुए इस भवन की उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजधानी रांची के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से बड़े आयोजनों को गति मिलेगी।निरीक्षण के समय नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण