विकास विरोधी राजनीति में भाजपा सफल नहीं होगी : डॉ. इरफान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल का विरोध राजनीतिक रंग लेने लगा है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल निर्माण रुकवाने के लिए विपक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर सुनियोजित साजिश रची और झारखंड की शांति एवं विकास को पटरी से उतारने का प्रयास किया। डॉ. अंसारी ने कहा कि इस विरोध में स्थानीय लोगों की कोई भागीदारी नहीं थी। भाजपा ने लोकतंत्र और कानून पर हमला करने के लिए पथराव कराया, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घायल हुए। उन्होंने इसे न केवल लोकतंत्र पर हमला बताया, बल्कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ भी करार दिया। मंत्री ने भाजपा की राजनीति को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “क्या भाजपा विकास विरोधी राजनीति कर रही है? क्या जनता को भड़काकर झारखंड में अशांति फैलाना ही भाजपा का मकसद है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास बाहरी लोगों और गुंडों को बुलाकर माहौल बिगाड़ने का रहा है। आज जब लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, भाजपा अस्पताल निर्माण का विरोध कर रही है – यह निंदनीय और शर्मनाक है। डॉ. अंसारी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को जनता के साथ विश्वासघात और इस साजिश के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख़्त नकेल कसने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी बाधाएँ खड़ी करे, झारखंड की जनता का सपना – बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और विकास की पहिया – रुकने वाला नहीं है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की