पारा मेडिकल छात्रों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: एमबीबीएस इंटर्न के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पारा मेडिकल छात्र बुधवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। लगातार दूसरे दिन पारा मेडिकल छात्र काम पर नहीं पहुंचे, जिससे मरीजों को इमरजेंसी, आईसीयू में इलाज और जांच कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पारा मेडिकल छात्रों की इमरजेंसी में मौजूद नहीं रहने का सीधा नुकसान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों पर पड़ रहा है। उन्हें अपने इलाज के लिए चिकित्सकों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि जो काम पारा मेडिकल छात्रों के भरोसे हो जाया करता है, उसके लिए चिकित्सकों को आना पड़ रहा है।रिम्स के स्टाफ पारा मेडिकल कर्मियों की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही हैं। पारा मेडिकल छात्रों ने बताया कि जबतक कार्रवाई नहीं होगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे। स्वास्थ्य मंत्री से मिले पारा मेडिकल छात्र मारपीट की घटना और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पारा मेडिकल छात्र स्वास्थ्य मंत्री से मिले। स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जल्द दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डॉ इरफान अंसारी ने पारा मेडिकल छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले को लेकर रिम्स जाएंगे और खुद चिकित्सकों से बात करेंगे। इसके अलावा पारा मेडिकल छात्रों ने रिम्स के अधीक्षक से भीमुलाकात की है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जांच कर रहे हैं पर रिपोर्ट कबतक आएगी, यह बताया नहीं गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों