स्वदेशी समानों की होगी बिक्री,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची से की अभियान की शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में अब स्वदेशी समानों की बिक्री की जाएगी। अमेरिका के द्वारा भारत में पचास प्रतिशत टैरिफ का माकूल जवाब देने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तैयार है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राजधानी रांची में स्वदेशी सामग्रियों को बढ़ावा देने और विदेशी समानों का बहिष्कार करने के अभियान की शुरुआत किया गया। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची के कई दुकानों में स्वदेशी उत्पादित सामग्रियों की बिक्री करने का पोस्टर चिपकाया। इस अभियान में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर साथ दिया। राजधानी रांची के सैकड़ों दुकानों में एक पोस्टर चिपकाया गया जिसमें लिखा हुआ है हमारी दुकान में स्वदेशी उत्पाद बिकता है। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गणपति उत्सव पर यहां पर इस अभियान की शुरुआत किया गया है और मैं पूरे झारखंड के अलग अलग जिले में जाकर इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। पूरे देश की जनता से स्वदेशी उत्पादित वस्तु खरीदने की अपील की है। सभी दुकानदार भाई अपनी अपनी दुकान में स्वदेशी उत्पादित सामानों की बिक्री का बोर्ड लगाएंगे। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है। भारत से बाहर की बनी वस्तुओं का त्याग करना होगा तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अभियान में पूरे भारत के लोगों को एकसाथ होना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यही समय है अमेरिका को माकूल जवाब देने का,हमलोगों को भारत में तैयार समानों को ही इस्तेमाल करना है। विदेशी समानों का त्याग करना होगा। इससे भारत की अर्थव्यवथा मजबूत होगी और 2047 तक भारत पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट बन जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण