झारखंड में भी चलेगा कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक बुधवार को पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी के राजू ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड में जिला अध्यक्षों के चुनाव की नई प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के लिए 75 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो 6-6 सदस्यों का पैनल तैयार कर नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे। इसके बाद अंतिम निर्णय एआईसीसी लेगी। राजू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को झारखंड में भी चलाया जाएगा। इसके तहत रांची में बड़े स्तर पर रैली आयोजित की जाएगी और अगले एक महीने में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। रिम्स-2 विवाद पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस विषय पर पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी चर्चा कर सरकार के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करेगी।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण