जीएसटी स्लैब में प्रस्तावित बदलाव के प्रभाव पर नई दिल्ली की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री , केंद्र को कह दी बड़ी बात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/ रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आठ राज्यों के वित्त, वाणिज्य और राजस्व मंत्रियों की बैठक में सक्रिय भागीदारी की और जीएसटी दरों के सरलीकरण से जुड़ी चिंताओं को मुखरता से रखा। उन्होंने कहा कि यदि प्रस्तावित बदलाव लागू किए जाते हैं तो झारखंड को हर साल करीब दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जिसकी भरपाई केंद्र सरकार को करनी होगी।बैठक का एजेंडा आगामी 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पूर्व “जीएसटी रेट रेशनलाइजेशन” पर विमर्श था। इसमें झारखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल के मंत्री शामिल हुए। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि दरों में बदलाव तभी संभव है जब राज्यों को दीर्घकालिक क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया जाए।झारखंड के वित्त मंत्री ने बैठक में कहा कि छोटे और विनिर्माण आधारित राज्यों की वित्तीय स्थिति पहले ही सीमित है। ऐसे में बिना मुआवजे की व्यवस्था के जीएसटी दरों का सरलीकरण वित्तीय स्वायत्तता पर गहरा असर डालेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि 12 और 28 प्रतिशत स्लैब खत्म करने का प्रस्ताव लागू होता है तो “सिन” और “लक्जरी” वस्तुओं पर उपकर लगाकर राज्यों को मुआवजा दिया जाए और कम से कम पांच वर्षों तक क्षतिपूर्ति की गारंटी दी जाए।वर्तमान में जीएसटी की दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के चार स्लैब में बंटी हुई हैं। केंद्र सरकार सरलीकरण की दिशा में दो स्लैब खत्म करने पर विचार कर रही है। हालांकि राज्यों ने साफ कहा कि इससे राजस्व पर गंभीर असर पड़ेगा। झारखंड के वित्त मंत्री ने दोहराया कि सुधार आवश्यक हैं लेकिन सहकारी संघवाद की भावना से समझौता नहीं होना चाहिए।बैठक के बाद आठों राज्यों ने संयुक्त ज्ञापन जीएसटी काउंसिल को सौंपने का निर्णय लिया, जिसमें राजस्व संरक्षण और क्षतिपूर्ति तंत्र सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। मंत्रियों ने कहा कि संतुलित दृष्टिकोण अपनाकर ही जीएसटी सुधार सफल हो पाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष