सुदेश महतो ने दिया संदेश नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। नगर निकाय चुनाव से पहले आजसू पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की अध्यक्षता में रांची कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन मजबूती, जनता की समस्याओं पर फोकस और आगामी रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर बड़ी आबादी को उनके अधिकार से वंचित किया गया है। इस विषय पर आजसू पार्टी ने पंचायत चुनाव के दौरान भी सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया और न्यायालय के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को सुनिश्चित कराया। लेकिन सरकार नगर निकायों में सही ढंग से प्रक्रिया पूरी करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है। विस्थापन के मुद्दे पर भी उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। सुदेश महतो ने कहा कि पिछले सौ वर्षों से खनन कार्य चल रहा है , आज तीसरी पीढ़ी अपने अधिकार की मांग कर रही है, लेकिन सरकार केवल कागज़ी आँकड़ों के सहारे आँखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि विस्थापन संबंधी विषयों पर विचार और समाधान के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाए। वर्तमान आयोग आधिकारविहीन बनाया गया है। कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के विषय पर भी चर्चा हुई। इस पर सुदेश महतो ने कहा कि यह केवल एक वर्ग की नहीं, बल्कि उन तमाम समुदायों की मांग है जो लंबे समय से अपने अधिकार से वंचित हैं। बड़े समुदायों को अलग-थलग रखकर न्याय नहीं किया जा सकता। पार्टी का स्पष्ट मत है कि सभी वंचित समाजों को उनका हक़ मिलना चाहिए। बैठक में घर वापसी कार्यक्रम के तहत हरित पार्टी के कोकर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लाल महतो एवं उनकी टीम, तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय विक्की वर्मा आजसू परिवार में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, केंद्रीय महासचिव सरजीत मृधा, केंद्रीय सचिव कुमुद वर्मा, केंद्रीय सचिव नईम अंसारी, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य सह मीडिया प्रभारी मनोज महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, केंद्रीय सचिव सह महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष सीम सिंह, केंद्रीय सदस्य प्रभा महतो, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मेरी तिर्की, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक ज्योत्सना केरकेट्टा, सत्येंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा तथा केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण