शिकायतें सीधे सरकार तक : मंत्री दीपक बिरुआ ने की सोशल मीडिया के जरिए जनता की मदद के लिए नई पहल की घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची। झारखंड सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और प्रभावी मंच बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को इसकी घोषणा की। मंत्री बिरुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अब सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सूचनाओं को सीधे संबंधित विभाग, मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। इससे त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई संभव हो सकेगी। उन्होंने जागरूक नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या या मुद्दे को साझा करते समय उसे सीधे संबंधित विभाग या मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं। साथ ही, एक ही मामले को बार-बार पोस्ट करने के बजाय यदि किसी साथी ने पहले से जानकारी साझा कर दी है, तो अन्य लोग उसका समर्थन या फॉलोअप करें। इससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आएगी और भ्रम की स्थिति भी नहीं बनेगी। मंत्री बिरुआ ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जनता की मदद का सशक्त मंच बनाया है। पिछले वर्षों में हजारों मामलों में उन्होंने सीधे हस्तक्षेप कर लोगों की सहायता की है। अब इस प्रणाली को और सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि सही समय पर सही लोगों तक मदद पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और त्वरित तरीके से हो और इसके लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त साधन बन सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण