धनबाद में जर्जर क्वार्टर धंसा, तीन की मौत, चार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत बीसीसीएल (बिहार कोकिंग कोल लि.) के झरिया लोदना क्षेत्र संख्या-10 स्थित एक जर्जर क्वार्टर ढहने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में गोपाल शर्मा (25 वर्ष), चिराग कुमार (10 वर्ष) तथा सुषमा कुमारी (11 वर्ष) शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दाखिल कराया है।बताया जाता है कि बुधवार की शाम अचानक हुई जोरदार बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे एक जर्जर क्वार्टर में छिप गए थे। तभी उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और बच्चे समेत अन्य लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मलबे में दबे सभी बच्चों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से पीएमसीएच भेजा गया।हादसे की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बीसीसीएल प्रबंधन पर फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि वर्षों से खाली पड़े जर्जर आवास को गिराने की मांग की जाती रही, लेकिन कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते इन मकानों को तोड़ा जाता, तो लोगों की जान बच सकती थी। स्थानीय निवासियों ने इसे बीसीसीएल की घोर लापरवाही करार दी है।झरिया क्षेत्र लंबे समय से कोयला खदानों और जमीन धंसान की वजह से संकटग्रस्त इलाकों में गिना जाता है। ऐसे में बीसीसीएल के पुराने और खतरनाक आवास लोगों के लिए मौत का जाल बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोग मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा और हर परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों